हम सब भारत वासी है
Hum Sab Bharat Vasi Hain
हम बंगाली, हम पंजाबी, गुजराती, मद्रासी हैं (x2)
लेकिन हम इन सबसे पहले केवल भारतवासी हैं ।
केवल भारत वासी है - 2
हम सब भारतवासी हैं
हमें सत्य के पथ पर चलना पुरखों ने सिखलाया है,
जो हमने उनसे सीखा है उस पर चलते जाना है,
हम सब सीधी सच्ची बातें करने के अभ्यासी हैं,
लेकिन हम इन सबसे पहले केवल भारतवासी हैं ।
केवल भारत वासी है - 2
हम सब भारतवासी हैं
हम अपने हाथों में लेकर अपना भाग्य बनाते हैं,
मेहनत करके बंजर धरती पर सोना उपजाते हैं,
पत्थर को भगवान बना दें हम ऐसे विश्वासी हैं,
लेकिन हम इन सबसे पहले केवल भारतवासी हैं ।
केवल भारत वासी है - 2
हम सब भारतवासी हैं
वो भाषा हम नहीं बोलते, बैर भाव सिखलाती जो,
मीठी बोली बोल के कोयल सबके मन को भाती वो,
जिसके अक्षर भरे प्रेम से हम वह भाषा-भाषी हैं,
लेकिन हम इन सबसे पहले केवल भारतवासी हैं ।
केवल भारत वासी है - 2
हम सब भारतवासी हैं