Taal

तीन ताल

Teen Taal

तीन ताल का ताल परिचय

  • मात्रा – इस ताल में 16 मात्रा होती हैं ।
  • विभाग – इस ताल में 4 विभाग होते हैं ।
  • ताली – इस ताल में 1, 5, और 13 वीं मात्रा पर ताली लगती है ।
  • खाली – इस ताल में 9वीं मात्रा खाली होती है ।

इस ताल को राग गायन में प्रयोग करते हैं।

  • ताल में पहली मात्रा सम कहलाती है इसे “x” से चिन्हित किया गया है
  • ताली – तीन ताल में ताली को (x, 2, 3) से 1, 5 व 13 वीं मात्रा पर चिन्हित किया गया है
  • खाली – तीन ताल में खाली को “0” से चिन्हित किया जाता है

Teentaal Bol in Hindi

बोल – धा धिं धिं धा  /  धा धिं धिं धा  /  धा तिं तिं ता  /  ता धिं धिं धा

Teentaal in Ekgun

तीन ताल और त्रिताल का ठेका – ठाह या एक गुन में लिखने का तरीका –

मात्रा1234
बोलधाधिंधिंधा
चिन्हx
मात्रा5678
बोलधाधिंधिंधा
चिन्ह2
मात्रा9101112
बोलधातिंतिंता
चिन्ह0
मात्रा13141516
बोलताधिंधिंधा
चिन्ह3

Teentaal in Dugun

दो गुन में लिखने का तरीका – इस ताल को दुगुन में लिखने के लिए दो बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।

मात्रा1234
बोलधाधिंधिंधाधाधिंधिंधा
चिन्हx
मात्रा5678
बोलधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह2
मात्रा9101112
बोलधाधिंधिंधाधाधिंधिंधा
चिन्ह0
मात्रा13141516
बोलधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह3

Teentaal in Tigun

तीगुन में लिखने का तरीका – इस ताल को तीगुन में लिखने के लिए तीन बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।

मात्रा1234
बोलधाधिंधिंधाधाधिंधिंधाधातिंतिंता
चिन्हx
मात्रा5678
बोलताधिंधिंधाधाधिंधिंधाधाधिंधिंधा
चिन्ह2
मात्रा9101112
बोलधातिंतिंताताधिंधिंधाधाधिंधिंधा
चिन्ह0
मात्रा13141516
बोलधाधिंधिंधाधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह3

Teentaal in Chaugun

चौगुन में लिखने का तरीका – इस ताल को चौगुन में लिखने के लिए चार बोल को एक मात्रा पर लिखना होगा ।

मात्रा1234
बोलधाधिं धिंधाधाधिं धिंधाधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्हx
मात्रा5678
बोलधाधिं धिंधाधाधिं धिंधाधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह2
मात्रा9101112
बोलधाधिं धिंधाधाधिं धिंधाधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह0
मात्रा13141516
बोलधाधिं धिंधाधाधिं धिंधाधातिंतिंताताधिंधिंधा
चिन्ह3

तीन ताल को हाथ पर लगाने का तरीका –

ताल को हाथ पर दिखने में दोनों हाथो का प्रयोग होता है :

  • 1

    पहला विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर पहली मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं

  • 2

    दूसरा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 5वीं मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं

  • 3

    तीसरा विभाग – दायें हाथ से 9 वीं मात्रा खाली रखते हुए दांये हाथ से 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं

  • 4

    चौथा विभाग – दायें हाथ से बायें हाथ पर 13वीं मात्रा पर ताली देते हुए 4 बार गिनते और बोल बोलते हैं

तीन ताल प्रश्न उत्तर –

तीन ताल में कितनी मात्रा व विभाग होते हैं ?

तीन ताल में 16 मात्रा व 4 विभाग होते हैं ।

तीन ताल बोल क्या हैं ?

तीन ताल बोल – धा धिं धिं धा धा धिं धिं धा धा तिं तिं ता ता धिं धिं धा

तीन ताल में ताली खाली कहाँ लगती हैं ?

ताली – इस ताल में 1, 5, और 13 वीं मात्रा पर ताली लगती है ।
खाली – इस ताल में 9वीं मात्रा खाली होती है ।

धा धिं धिं धा बोल के ताल का क्या नाम है ?

तीन ताल के बोल धा धिं धिं धा से शुरू होते हैं

तीन ताल में कितनी ताली और कितनी खाली होती है?

तीन ताल में ताली – 1, 5, और 13वीं मात्रा पर और खाली 9वीं मात्रा पर लगती है

तीनताल में कुल कितने विभाग होते हैं?

तीन ताल में 4 विभाग हैं हर विभाग में 4 - 4 मात्रा होती हैं

तीन ताल का दूसरा नाम क्या है?

तीन ताल को कुछ संगीतकार त्रिताल भी कहते हैं

तीन ताल का ठाह क्या है ?

तीन ताल ठाह – धा धिं धिं धा / धा धिं धिं धा / धा तिं तिं ता / ता धिं धिं धा

तीन ताल का कहाँ प्रयोग होता है ?

तीन ताल को एकगुन दुगुन तिगुन और चौगुन में तबले व अन्य वाद्यों पर बजाया जाता है और ख्याल, ठुमरी में मध्य लय व द्रुत लय साथ प्रयोग किया जाता है

Home
Tuner
--
-- Hz