सरस्वती वंदना
Saraswati Vandana
वंदना के स्वर समर्पित
हैं तुम्हे...
तन भी मन भी प्राण अर्पित - 2
हैं तुम्हे...
शक्ति दे माँ, भक्ति दे
कृपामई उजियारा दे
भटकते को राह दे माँ - 2
डूबते को सहारा दे - 2
ऐसी शक्ति दान करदे - 2
माँ मुझे...
वन्दना के स्वर समर्पित हैं तुम्हे...
साधना ही लक्ष्य हो, कल्याणकारी ज्ञान हो
बढ़ के हम आकाश छूले
फिर भी न अभिमान हो
ऐसी विद्या दान कर दे - 2
माँ हमें
वन्दना के स्वर समर्पित हैं तुम्हे... 2
शुद्ध तन मन शुद्ध वाणी - 2
शुद्ध अपना कर्म हो
हम करें जग की भलाई
सबकी सेवा धर्म हो
ऐसा एक इन्सान कर दे... 2
माँ हमें
वन्दना के स्वर समर्पित हैं तुम्हे...