जरा सुन तुझे धरती पुकारे
Zara Sun Tujhe Dharti Pukare
जरा सुन तुझे धरती पुकारे
ओ भारत मां के दुलारे -2
मेहनत के बल पर जग में
कुछ कर दिखलाना प्यारे
आ, आ, आ, आ, हो, हो, हो .....
आजादी है हमको प्यारी
खतरे में हैं धरती हमारी -2
ये जान भी जाये तो जाये
पर मान न जाने पाये
जरा सुन तुझे धरती पुकारे
ओ भारत मां के दुलारे
आ, आ, आ, आ, हो, हो, हो .....
तलवार हमारा गहना
मुश्किल से भला क्या डरना -2
गर्दन हाजिर है सबकी
इस देश के खातिर प्यारे
जरा सुन तुझे धरती पुकारे ...............